सेमरिया नगर परिषद में जनता की जीत, पदमा रोहिणी कुशवाहा ने जताया आभार

रीवा: सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ विजयी रहीं श्रीमती पदमा रोहिणी कुशवाहा ने अपनी जीत के बाद सेमरिया की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। 746 मत से जीत दर्ज की है. जीत के उपरांत अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे सेमरिया की जनता की उम्मीदों, विश्वास और एकजुटता की जीत है। उन्होंने प्रत्येक मतदाता, कार्यकर्ता और समर्थक को इस विजय का वास्तविक सहभागी बताया।

श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर समाज से जिस तरह का स्नेह और समर्थन मिला, उसने उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में उनका पहला लक्ष्य समावेशी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुका है और आगे सभी को साथ लेकर सेमरिया के विकास के लिए मिल-जुलकर काम किया जाएगा। शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
अंत में उन्होंने कहा,
“सेमरिया की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरी उतरने का प्रयास करूंगी।”
इस जीत के साथ सेमरिया नगर परिषद में एक नए विकास अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Next Post

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हाहाकार: 8 लोगों की मौत और सैकड़ों बीमार, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Wed Dec 31 , 2025
इंदौर, 31 दिसंबर, 2025: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है, जिसमें अब तक 8 लोगों की जान जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन आधिकारिक तौर पर केवल 3 मौतों की पुष्टि दूषित पानी से कर रहा है, जबकि अन्य […]

You May Like