सुधीर शर्मा
मंदसौर: जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक गैर-काफिला (नॉन-कन्वॉय) बस गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 40 यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा बलों तथा स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीनगर स्थित एसकेआईएमएस (SKIMS) सौरा रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश घायलों को मल्टीपल इंजरी एवं हेड ट्रॉमा है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण रंगा मोड़ के समीप बस का अनियंत्रित होकर पलटना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया। राज्य सरकार द्वारा भी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घायलों की सूची
दिनेश (48), मध्यप्रदेश
रिजवान (40), मध्यप्रदेश
मुकेश (40), मध्यप्रदेश
राहुल (45), मध्यप्रदेश
प्रेम भाई (50), मध्यप्रदेश
ललिता (55), मध्यप्रदेश
राजेश कुमार (52), मध्यप्रदेश
किशोर पंडित (52), मध्यप्रदेश
विद्या (52), राजस्थान
नीलम (44), राजस्थान
चंद्रलाल (35), मध्यप्रदेश
गायत्री (56), मध्यप्रदेश
सीताबाई (58), राजस्थान
कनयाबाई (58), राजस्थान
गरुड़ (48), राजस्थान
ममता जायसवाल (50), राजस्थान
सीमाबाई (33), राजस्थान
पूनिका राठौड़ (48), राजस्थान
विश्वास राठौर (58), मध्यप्रदेश
ईश्वरलाल (52), राजस्थान
प्रकाश राज (52), राजस्थान
हरिप्रकाश (52), राजस्थान
पवन (52), राजस्थान
यशोदा (52), मध्यप्रदेश
संपत भाई (46), राजस्थान
संगीता (48), राजस्थान
हीराबाई (45), राजस्थान
देवेंद्र राठौर (48), मध्यप्रदेश
मीरा (48), मध्यप्रदेश
लक्ष्मी (58), राजस्थान
शिखा (50), राजस्थान
सुपिंदर राठौड़ (48), राजस्थान
चंदा (58), राजस्थान
पार्वती (50), राजस्थान
सागरलाल कुमार (45), मध्यप्रदेश
गोविंद (55), राजस्थान
सलकराम (55), मध्यप्रदेश
इंद्रा (57), मध्यप्रदेश
नरेंद्र सिंह पुत्र गुणश्याम सिंह (68), राजस्थान
चंद्रकांत (48), मध्यप्रदेश।
हादसे की विस्तृत जांच और आधिकारिक अपडेट की प्रतीक्षा है।
