इंदौर में दूषित पानी से मौतें सरकार के लिए कलंक, जिम्मेदारों को मिले सख्त सजा: उमा भारती

भोपाल। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों को लेकर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सरकार और व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को प्रदेश, सरकार और पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित बताया है।उमा भारती ने सवाल उठाया कि दूषित पानी के इस गंभीर मामले में आखिर यह कौन कह रहा है कि सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती या “हमारी चली नहीं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ थे, तो पद पर बैठे रहते हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे और जनता के बीच जाकर उनकी पीड़ा क्यों नहीं समझी।पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2025 के अंत में इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों ने पूरे प्रदेश और शासन-प्रशासन को शर्मिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला, वहां इतना गंदा और जहरीला पानी लोगों की जान ले रहा है और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।उमा भारती ने मुआवजे की राशि पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिंदगी की कीमत दो लाख रुपये नहीं होती, क्योंकि मृतकों के परिजन जीवन भर इस दुख के साथ जीते हैं। उन्होंने इसे पाप करार देते हुए कहा कि ऐसे मामलों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता, केवल घोर प्रायश्चित, पीड़ितों से माफी और दोषियों को अधिकतम दंड ही इसका समाधान है।उन्होंने यह भी कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी इस अपराध के जिम्मेदार हैं, उन सभी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए एक बड़ी परीक्षा की घड़ी बताते हुए सरकार से निर्णायक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Next Post

दुष्प्रचार पर करने वालों को दिल्ली सरकार नहीं बख्शेगी: सूद

Fri Jan 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार स्कूल परिसरों को सुरक्षित बनाने, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और दिल्ली के सद्भावनापूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता सरकार के खिलाफ […]

You May Like