ग्वालियर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य ‘चल समारोह’ की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में आज लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित गंगा दास की शाला में समाज की एक वृहद बैठक हुई, जिसमें आयोजन को भव्य रूप देने सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से महेंद्र पटसरिया को मुख्य संयोजक मनोनीत किया है। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई: उप संयोजक के.पी. अरजरिया, सह संयोजक: राजीव थापक एवं विक्रम शर्मा, महिला संयोजक: सीमा समाधिया, युवा संयोजक: मोनू शर्मा एवं संगम भार्गव, मीडिया प्रभारी: डॉ. अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अक्षय तृतीया के अवसर पर निकलने वाले परशुराम चल समारोह की रूपरेखा तैयार करना था। वक्ताओं ने जोर दिया कि इस बार का समारोह न केवल भव्य होगा, बल्कि इसमें समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक वैभव की झलक भी दिखाई देगी। चल समारोह के मार्ग, झाँकियों की व्यवस्था और सुरक्षा पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, प्रेम पचोरी, किशन मुद्गल, राजेश नायक, बसंत खमरिया, अशोक पटसारिया, इंजी.विजय शर्मा पंकज सोनकिया, दीपक शर्मा, शशीकांत दीक्षित, सतीश शर्मा, अखिलेश पांडे, रवि गौड़, विकी शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, धारा शर्मा और ब्रह्मदत्त पांडे मौजूद थे।समाज की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की, जिनमें ममता कटारे, कांता शर्मा, मनीषा शर्मा, अंजू दीक्षित, सुधा दीक्षित, मंजू मिश्रा और नीतू शर्मा सहित सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।नवनियुक्त मुख्य संयोजक महेंद्र पटसरिया ने कहा कि जल्द ही विभिन्न टोलियों का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर समाज बंधुओं को समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करेंगी।
