जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत जियो पेट्रोल पम्प के आगे प्रतीक्षालय जबलपुर नेशनल हाईवे रोड के पास 18 जून की रात्रि पड़ी डकैती मामले में क्लू मिलते ही पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी गई हैं। मामले की गुत्थी सुलझाने में क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस के साथ सायबर पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। संदेहियों से पूछताछ चल रही हैं। दो टीमें बिलासपुर और रीवा में छापेमारी कर रही हैं वहीं नेशनल हाईवे में राहगीरों से लूट मामले में कटनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 15 टीमों ने संदिग्ध पारधियों के डेरे पर रेड मारी हैं। एक आरोपी एवं 12 संदेहियों को हिरासत मेें लिया गया है। कटनी पुलिस के एक्शन की जानकारी लगते ही जबलपुर पुलिस भी कटनी पहुंच गई। पुलिस को संदेह है कि पारधी गिरोह ने ही जबलपुर हाइवे में लूट और डकैती की हैं। संदेहियों से पूछताछ की गई हैं। कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि पारधी गिरोह को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से 20 चाकू, छुरा, 190 फर्जी गोल्ड बिस्किट,15 किलो अवैध गांजा, 26 संदेहास्पद मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए पारधी गिरोह के पांच लोगों से पूछताछ की गई हैं। उन पर जबलपुर में हुई वारदातों पर संदेह है जिनसे पूछताछ जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
विदित हो कि भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह पिता राजेन्द्र प्रताप सिंह 53 वर्ष निवासी ग्राम शमशेरपुर थाना नौगढ जिला चंदोली उत्तरप्रदेश अपनी पत्नी नीतू सिंह, लडका श्रेय सिंह, साथी गुलजार खान ड्राईवर टीपू सुल्तान के साथ अपनी गाडी फार्चुनर क्रमांक यूपी 67 एएफ 7000 से 18 जून को बुधवार दोपहर तीन बजे मैहर माता दर्शन करने के लिये निकले थे शाम करीब 7:30 बजे मैहर पहुंचकर दर्शन किये दर्शन करने के बाद करीब रात 9 बजे उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिये निकले थे। रात्रि करीब 10:30 बजे जियो पेट्रोलपम्प के आगे प्रतीक्षालय जबलपुर नेशनल हाईवे रोड के पास बाथरूम के लिये अपनी गाडी रोके जिसमें वे और ड्राईवर टीपू सुल्तान बाथरूम करने के लिये उतरे तभी 5 लडके तलवार चाकू लेकर आये हमला कर उनकी सोने की चैन गले से छीन लिये थे। पत्नी, पुत्र, साथी और ड्राइवर बीच बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी डकैतों ने हमला किया था। हमलेे में सुजीत का हीरे की लाकिट टूटकर नीचे गिर गया था जो नहीं मिला है।
इनका कहना है
संदेहियों से पूछताछ चल रही हैं। कटनी में पराधी गिरोह पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पुलिस पहुंची थी। डकैती मामले में पुलिस को सुराग लग गए हैं जल्द ही वारदात की गुत्थी सुलझा लेंगे।
पारूल शर्मा, एसडीओएपी, सिहोरा
