
भोपाल। शीतलदास की बगिया क्षेत्र में रविवार को बड़े तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी करने पहुंचे युवक को गोताखोर ने मौके पर बचा लिया. रेस्क्यू के बाद युवक को श्यामला हिल्स पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक लालघाटी इलाके में रहने वाला युवक दोपहर के समय अचानक से घटना स्थल पर पहुंचा. युवक ने अचानक पानी में छलांक लगा दी और वह डूबने लगा. घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के गोताखोर शेख आसिफ वहां पहुंचे. गोताखोर ने पानी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का चिकत्सकीय परीक्षण कराया. पुलिस युवक से खुदकुशी करने के कारणों का पता लगा रही है.
