सर्दी का सितम: सीजन में पहली बार पारा 9.8 डिग्री तक लुढका

जबलपुर। शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण गुरुवार को ठिठुरन बढ़ गई और इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान लुढक़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। 21 और 22 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। तापमान में आई अचानक गिरावट ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रात का पारा 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को 2.1 डिग्री लुढक़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है और इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बुधवार को दिन का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को गिरकर 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। गुरुवार को शहर में उत्तर-पूर्वी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे सुबह और शाम के वक्त वातावरण में खासी सिहरन महसूस की गई। सुबह के समय आद्र्रता 73 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत दर्ज की गई।

बादलों की आवाजाही और बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21 और 22 नवंबर को मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। इस दौरान आसमान में घने बादलों का डेरा रहेगा और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बादलों के कारण धूप का असर कम रहेगा, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी और दिन में भी कड़ाके की ठंड का अहसास होगा।

Next Post

मध्यावधि चुनाव में हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराने के लिए वेंस से नाराज ट्रंप

Thu Nov 19 , 2026
वाशिंगटन, 19 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराने के लिए उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के प्रति निजी तौर पर नाराजगी जताई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया। श्री […]

You May Like