
भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में एक रेस्टोरेंट के पास बुजुर्ग महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. महिला के शरीर पर चोट के निशान देखे गए. पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से देखते हुए जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आऩे के पुलिस जांच को आगे बढायेगी.
जानकारी के अनुसार मृतका परवीन (61) थाना ईंटखेड़ी क्षेत्र के अरवलिया में रहती थीं. रविवार को देर रात वह करोंद में अपनी बेटी के घर से खाना खाकर अरवलिया के लिए निकलीं थी. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनके घर के लोगों ने तलाश शुरू की. इस दौरान एक शव को लेकर जानकारी मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने परवीन की शिनाख्त की. उनके शरीर पर मिले चोट के निशान से आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. परवीन के परिजनों के अनुसार वह आंगनबाड़ी में नौकरी करते हुए रिटायर्ड हुईं थी. दो बेटियों में उनकी एक बेटी घर के पास ही रहती है. उससे मिलने के लिए वह अक्सर उनके घऱ जाती थी. रविवार को भी वह बेटी से मिलने के बाद अपने घर के लिए निकली, लेकिन अपने घऱ नहीं पहुंच सकीं.
