शीतला माता मंदिर हादसा: एक और घायल एयर एम्बुलेंस से एम्स भोपाल पहुंचाया

ग्वालियर,  शीतला माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और मरीज को गुरुवार को एयर एम्बुलेंस से एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भर्ती अंकित (पुत्र जयनारायण), निवासी मनोहर का पुरा, तहसील गोहद, जिला भिंड को एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स पहुंचाया गया। इससे पहले कल्पना परिहार (ठाठीपुर), संजय शर्मा (करन साहब की ढ्योढ़ी) और शैलेन्द्र सिंह तोमर (मुरैना) को भी एयर एम्बुलेंस से एम्स में भर्ती कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन जेएएच के ट्रॉमा सेंटर सहित शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती घायलों के इलाज पर लगातार नजर रख रहा है।

कलेक्टर रुचिका चौहान प्रतिदिन उपचार की समीक्षा कर रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निजी अस्पतालों में जाकर घायलों का हालचाल जानने और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

नशे में 108 एम्बुलेंस के चालक ने लहराया वाहन, सीट से गिरे मरीज और अटेंडर

Thu Oct 22 , 2026
रीवा,  रीवा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. सिरमौर सिविल अस्पताल से रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर की गई एक महिला मरीज की जान उस वक्त आफत में […]

You May Like