हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर : नीतीश

पटना, 06 जुलाई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री कुमार ने रविवार को एक्स पर लिखा, मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन। उन्होंने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय, जुल्म, अहंकार के विरूद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है।

श्री कुमार ने राज्यवासियों से अपील कि है वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाएं तथा इसे आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं।

 

Next Post

श्री हरि ने सौंपा श्री हर को सृष्टि का भार

Sun Jul 6 , 2025
उज्जैन। भगवान श्री विष्णु ने बाबा महाकाल को सृष्टि का भार सौंप दिया है। भगवान श्री हरि 118 दिवस के लिए विश्राम के लिए गए हैं। 1 नवंबर को भगवान श्री हरि निद्रा से जागेंगे। तब हरिहर मिलन होगा। पंडित दिनेश त्रिवेदी ने नवभारत से चर्चा में बताया कि भगवान […]

You May Like

मनोरंजन