ठगों ने खातों से उड़ाई लाखों की रकम

जबलपुर: साइबर ठगों ने चार खातों से लाखों की रकम उड़ा ली। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि अमित कुमार तिवारी 27 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी रिमझा सोलर पेनल का काम करता है अज्ञात ठग ने उसके खाते से 80 हजार 375 रूपये निकाल लिए । इसी प्रकार सिहोरा थाने में राजेन्द्र प्रसाद साहू निवासी ग्राम बोड़ी सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ठग ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर मोबाईल फोन का योनो एप चालू कराने को कहकर उसके खाते से 42160 रूपए निकाल कर धोखाधड़ी की है। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि पुरूषोत्तम पटेल 46 वर्ष निवासी शारदा नगर करमेता माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने किसी और का रूप धारण कर उसे धोखा देते हुये उसके 86 हजार 267 रूपये हड़प लिये। इसके अलावा भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार रैकवार 30 वर्ष निवासी तेवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी कर उसके खाते से 39 हजार रूपये आनलाइन हड़प लिये।

Next Post

तीन घरों में चोरों का धावा

Thu Aug 20 , 2026
जबलपुर: शहर में चोरों ने तीन घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। यह वारदातें संजीवनी नगर, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।संजीवनी नगर पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम […]

You May Like