तीन घरों में चोरों का धावा

जबलपुर: शहर में चोरों ने तीन घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। यह वारदातें संजीवनी नगर, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।संजीवनी नगर पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम जितेन्द्र कुमार नामदेव 40 वर्ष गुजराती कॉलोनी संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि परिवार सहित बडे भाई देवेन्द्र नामदेव के बेटे के जन्मदिन में करकबेल चला गया था।

बुधवार को परिवार सहित वापस आया तो देखा दोनों दरवाजे के ताले टूटे एवं सामान बिखरा हुआ था अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी गायब थी। इसी प्रकार करण सिंह चौधरी 63 वर्ष निवासी महादेव परिसर धनवंतरी नगर ने शिकायत की कि घर की ड्रम में सोने के जेवर गायब हो गए है। उसे संदेह है कि पुताई करने वाले दोनों लेबरों द्वारा चोरी की गयी है। इसी प्रकार ग्वारीघाट थाने में राहुल चौधरी 25 वर्ष निवासी सिलुआ चौखडा बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में रखी उसकी मशीन चोर चुराकर ले गए।

Next Post

झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

Thu Aug 20 , 2026
जबलपुर : कोतवाली थाना अंतर्गत शीतलपुरी मोड के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने पैदल जा रहे युवक पर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मोहन लाल नामदेव 22 वर्ष निवासी राजीव नगर चेरीताल ने […]

You May Like