किशोरी को परेशान करने वाने मनचले को पुलिस ने पकड़ा

खिलचीपुर। 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी का पीछा करने और वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर उसे परेशान करने के आरोप में खिलचीपुर पुलिस ने फारुख खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर लडक़ी के पिता-भाई के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने का भी आरोप है. घटना 14 अक्टूबर को खिलचीपुर स्थित गौशाला के पास की है. आरोपी फारुख खान, निवासी नई बस्ती, अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) और हाल निवासी खिलचीपुर रावण बड़ली पर रहता था. उस पर नाबालिग लडक़ी का पीछा करने तथा वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर उसे परेशान करने का आरोप है. जब लडक़ी के पिता-भाई ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया. फिर उसने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. इस मामले में 23 अक्टूबर को खिलचीपुर थाने में अपराध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है. घटना के बाद आरोपी फरार था. थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी फारुख खान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Next Post

कट्टरपंथ, नफरत और चंदा चोरी के खिलाफ शाजापुर पहुंची दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

Sat Oct 24 , 2026
शाजापुर: उज्जैन के शिव धाम से अयोध्या के राम धाम तक निकाली जा रही ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ अपने पांचवें दिन शाजापुर पहुंच गई। करीब 950 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का जिले में प्रवेश करने पर राम भक्तों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्प वर्षा के साथ […]

You May Like