जबलपुर: लंबे समय से रूठे हुए मानसून ने अपनी मेहरबानी दिखाई है। शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। रात भर रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के बाद रविवार सुबह से ही रिमझिम फुहारों की झड़ी लगी हुई है। सुबह से आसमान में घने काले बादल डेरा डाले हुए हैं। बादलों की सघनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह से सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए हैं। सुबह के समय भी ऐसा नजारा था मानो शाम ढल चुकी हो। लगातार चल रही ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। रविवार का दिन होने के कारण लोग इस सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। चाय-पकोड़ों के साथ लोग घरों की छतों और बाल्कनी में मौसम का आनंद ले रहे हैं।
Next Post
ज्योति बनीं डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट पीआरओ
Sun Aug 9 , 2026
ग्वालियर: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 में लायंस क्लब आस्था की पूर्व जेडसी ज्योति अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट पीआरओ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रान्तपाल आशुतोष वशिष्ठ द्वारा संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए की गई है। संगठन […]

You May Like
-
5 months ago
मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा
-
1 year ago
पिता के दमदार किरदार को मिलती है सराहना