उज्जैन नवोदय विद्यालय के तालाब में डूबे दो छात्र, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

उज्जैन जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को दो छात्रों के तालाब में डूबने से हड़कंप मच गया। दोनों छात्र विद्यालय परिसर के तालाब में नहाने गए थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

बचाव अभियान के दौरान 10वीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार की तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे छात्र की तलाश देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम करती रही।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रों के तालाब तक पहुंचने में सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। स्कूल प्रशासन ने भी घटना की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

.....

Next Post

मोरवा वार्ड-10 में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल, हितग्राहियों में नाराजगी

Tue Jul 14 , 2026
सिंगरौली: जिले के मोरवा वार्ड क्रमांक-10 स्थित उचित मूल्य दुकान के समय पर नहीं खुलने से हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलाई माह में दुकान नियमित रूप से संचालित नहीं हुई, जिसके कारण गरीब परिवारों को अपने हक के […]

You May Like

Play sound