सायबर बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, तीन दिन में दूसरी बार दी बम से उड़ाने की धमकी

नव भारत न्यूज

इंदौर. साइबर बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी है. होल्कर स्टेडियम को दूसरी बार धमकी भरा मेल भेजा गया है, जिसमें कहा गया कि स्टेडियम में बम प्लांट किया गया है और जल्द ही धमाका होगा. इस मामले में एमपीसीए के प्रशासनिक अफसर ने तुकोगंज पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली.

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने कहा, सोमवार सुबह हमें एमपीसीए की तरफ से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनके ऑफिसियल मेल पर धमकी दी गई है कि बम स्टेडियम में प्लांट किया गया है. सूचना मिलते ही हम वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए बम स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया और चेकिंग की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. यह धमकी 9 मई को मिले धमकी भरे मेल के बाद दूसरी बार दी गई है, जिसमें पाकिस्तान के स्लीपर सेल्स का भी जिक्र था. इससे पहले, शनिवार को बॉम्बे अस्पताल को भी इसी प्रकार का धमकी भरा मेल मिला था, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया. इन घटनाओं के बावजूद अब तक पुलिस को धमकी देने वाले किसी भी आरोपी का पता नहीं चल पाया है. क्राइम ब्रांच की टीम सभी मामलों की जांच कर रही है, और एक बार फिर साइबर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

Next Post

मालगाड़ी फै ला रही प्रदूषण, स्टेशन पर मुसाफिर परेशान

Mon May 12 , 2025
नवभारत न्यूज सरई 12 मई। ऊर्जाधानी में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कारण एक नही अनेक तरह के हैं। जिसके बारे में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला जानकर भी चुप्पी साधी हुई है। वर्तमान में मालगाड़ी भी प्रदूषण फै लाने में पीछे नही हैं। मालगाड़ी के माध्यम […]

You May Like

Play sound