पेट्रोल पंप पर तिली फेंकने वाले गिरफ्तार

इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और आगजनी की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो धारदार चाकू और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है.छोटा बागड़ंदा स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर दो बदमाशों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की.

दोनों ने चाकू दिखाकर जबरन पेट्रोल भरवाया और पंप को नुकसान पहुंचाने की नीयत से माचिस की जलती तीली टैंक के पास फेंककर आग लगाने की कोशिश की. फरियादी पेट्रोल पंप के कर्मचारी वीरेंद्र धोलपुरिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की.

थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों को पंचशील नगर के सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास घेराबंदी कर पकड़ा है. भागने के दौरान उन्हें हाथ-पैर में चोटें आईं. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय कनौजिया 32 निवासी गोविंद कॉलोनी और शफीक 37 निवासी रसूलपुर, देवास बताए. तलाशी में दोनों के पास से धारदार चाकू मिले और घटना में उपयोग की बाइक एमपी 14 एनजे 8045 भी जब्त कर ली है.

Next Post

फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबे दो मासूम, दोनों की मौत

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र के जम्बुड़ी हप्सी रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में शनिवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.हादसा गांधी […]

You May Like