चौराहों में समानांतर सदन लगाकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस: नेता प्रतिपक्ष

जबलपुर: पिछले डेढ़ साल से आधा दर्जन से ज्यादा धारा 30 की बैठकें को लेकर मांग पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन आज तक नजीता शून्य ही रहा है। वर्तमान की स्थिति में दूषित पेयजल को लेकर जनता भयभीत है और शहर के मुखिया महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू स्वयं की पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। विगत दिनों इंदौर के भागीरथपुरा की घटना के बाद कांग्रेस ने धारा 30 की बैठक को लेकर मांग पत्र सौंपा था लेकिन आज दिनांक तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।

कांग्रेस ने तय किया है कि अपनी बात रखने के लिए आंदोलन व प्रदर्शन तो जारी रहेगा और आगामी दिनों में शहर के सभी मुख्य चौराहों पर समानांतर सदन लगाकर जनता बीच नगर के भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल खोली जाएगी ये सारी बातें नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बुधवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर दी। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि सत्ता पक्ष और महापौर द्वारा विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का कार्य किया जा रहा है जबकि जनहित के ज्वलंत मुद्दों को लेकर धारा 30 की बैठक आयोजित होना बहुत जरूरी है। कांग्रेसियों के अनुसार महापौर धारा 30 की बैठक इसलिए आहुत नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर जनता के सवालों के जवाब देना नहीं चाहते हैं।
महापौर के दावों की खुली पोल
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि नगर निगम पाईप लाईन के रख-रखाव पर सालाना करीब 10-15 करोड़ रूपये खर्च कर रहा है। जिसमें पाईप लाइनों की मरम्मत एवं लीकेज सहित अन्य कार्य शामिल है परन्तु पाईप लाइनों की दुर्दशा में सुधार नहीं हो रहा है। इसके साथ ही नर्मदा जी में गंदे नालों का पानी मिल रहा है और महापौर के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है।

Next Post

फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, रानी कपूर ने HC में दायर की अर्जी

Thu Jan 22 , 2026
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में बहू प्रिया कपूर और अन्य के खिलाफ फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की। दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का परिवार एक बड़े कानूनी विवाद के केंद्र में आ गया है। संजय कपूर की 80 वर्षीय […]

You May Like

मनोरंजन