विदिशा। विगत कुछ दिनों पहले रामलीला चौराहे स्थित एक दुकान में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी को अंजाम दिया था। उस चोरी का खुलासा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कर दिया है। पुलिस ने एक महिला को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि 14 दिसंबर को भगत सिंह राजपूत निवासी न्यू अरिहंत विहारशंकर नगर की रामलीला चौराहा स्थित दुकान में अज्ञात लोगों के द्वारा मौका पाकर बैटरियों का चुरा लिया था। फरियादी ने जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
थाना प्रभारी ने बतायया कि दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 1 महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी गई 11 बैटरियां एवं एक ऑटो बरामद किया है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 75 सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण किया तथा 45 से अधिक लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपिया को पकड़ा गया। जिसका नाम मंजू यादव पति विनय यादव उम्र 45 वर्ष निवासी बांके बिहारी कॉलोनी विदिशा।
