जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत उर्दुआ मोड़ परियट पुल के पास तेज रफ्तार बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आकाश पटैल 24 वर्ष निवासी शिवनगर दमोहनाका थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोहल्ले के अतुल दुबे के साथ अपनी मोटर सायकल से और दूसरी मोटर सायकल से चाचा का लडक़ा शिव कुमार पटैल, संतोष ठाकुर रोशनी राजपूत के साथ सभी टगर महगवाँ में रिश्तेदारी में जा रहे थे.
दोपहर लगभग 1-15 बजे जैसे ही उर्दुआ मोड़ परियट पुल के पास पहॅुचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम जेड 5649 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये संतोष ठाकुर की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे संतोष ठाकुर, रोशनी राजपूत, शिवकुमार पटैल तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये, तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गयीं।
