जबलपुर: भाजपा सरकार ने नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य मंडला, डिंडौरी और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में अब नक्सलवाद का कोई प्रभाव नहीं है। 2025 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। यह बयान मध्य प्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने जबलपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिया।
इसके साथ ही जंगलों में आग की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि इस समस्याओं पर रोक लगाने प्रयास जारी है। अधिकारियों के साथ ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने वन्य जीवों के शिकार को रोकने पर चर्चा करते हुए कहा कि वन अधिकारियों को शिकार रोकने सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही सख्त कदम उठाए जा रहे है।
