जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत भोंगाद्वार में चोरों ने एक सूने मकान से नगदी पांच हजार रूपए पार कर दी। वहीं खजरी वायपास चौराहा अधारताल से 5 जी डिवाईस बीबीयू चोरी हो गया।पुलिस के मुताबिक मनीष खरे 37 वर्ष निवासी भोंगाद्वार धोबीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका परिवार पुराने मकान को खाली करके ताला बंद कर नये मकान पिगरी चले गये थे, पुराने घर में आलमारी, पलंग रखा था.
आलमारी में पत्नी ने 5 हजार रूपये रखे थे, सुबह मकान में आकर देखा मकान के दरवाजे का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा सामान अस्त व्यस्त था, आलमारी का ताला टूटा हुआ था, नगदी 5 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसी प्रकार अधारताल थाने में वसीम खान 44 वर्ष निवासी आयशानगर अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिलायंस जियो कम्पनी में लगभग 8 वर्ष से टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है.
बलपुर क्षेत्र के रिलायंस जियो के टावर की देखरेख करता है उसे आफिस से मिस्टर सैफ अंसारी जो कम्पनी में इंजीनियर है फोन कर बताया कि खजरी वायपास चौराहा अधारताल के पास का 5 जी डिवाईस बंद है तो वह जाकर देखा जीवीएम साईड का ताला टूटा था एवं 5 जी डिवाईस बीबीयू नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
