नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर बल के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई दी है।
श्री शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा , “ पूर्वोत्तर के हमारे बहादुर प्रहरी, असम राइफल्स के जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस पर बधाई। बल ने अपनी वीरता से पूर्वोत्तर की सुरक्षा के लिए चुनौतियों का सामना किया है और लोगों को मानवीय सहायता देकर दिल जीता है। असम राइफल्स के योद्धाओं को सलाम जिन्होंने कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान दिया।”
असम राइफल्स केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक महत्वपूर्ण बल है और इसकी स्थापना 1835 में की गयी थी। यह सेना के साथ मिलकर पूर्वोत्तर के राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और म्यांमार से लगती सीमा की रक्षा करती है। इसका मुख्यालय शिलांग में है।
Next Post
विधानसभा परिसर में पहली बार खीर सेरेमनी का आयोजन
Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) बजट सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में पहली बार खीर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और विधायक शामिल हुए। दिल्ली सरकार की इस खीर सेरेमनी, डॉक्टर, शिक्षक, वकील से […]

You May Like
-
10 months ago
थाईलैंड के राजा अपनी पहली भूटान यात्रा पर
-
7 months ago
बैकफुट पर आए पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, मांगी माफी
