विधानसभा परिसर में पहली बार खीर सेरेमनी का आयोजन

विधानसभा परिसर में पहली बार खीर सेरेमनी का आयोजन

नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) बजट सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में पहली बार खीर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और विधायक शामिल हुए।

दिल्ली सरकार की इस खीर सेरेमनी, डॉक्टर, शिक्षक, वकील से लेकर ऑटो चालक तक को बुलाया था।

इस मौके पर श्रीमती गुप्ता ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को खीर खिलायी। श्रीमती गुप्ता ने इस अवसर पर बजट बनाने में सहयोग करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों का धन्यवाद किया और कहा, आज का मौका ठीक उसी तरह से है, जैसे 14 साल का वनवास समाप्त करके भगवान राम अयोध्या लौटे थे। सत्ताइस साल बाद भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करने जा रही है।

इससे पहले नयी पहल के तहत भगवान श्री राम को खीर का भोग लगाया गया है। इस खीर की मिठास की तरह ही हमारी सरकार का बजट दिल्ली की विकास को नयी दिशा देने वाला होगा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 27 साल बाद मंगलवार को बजट पेश करेगी। इससे पहले समाज के सभी वर्गो के लिए ‘खीर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। जनता को बजट से यमुना सफाई, रोज़गार, प्रदूषण नियंत्रण और पार्किंग समस्या के समाधान जैसी उम्मीदें हैं।

Next Post

धोनी की स्टंपिंग की पूर्व क्रिकेटरों ने की तारीफ

Mon Mar 24 , 2025
चेन्नई 24 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चुस्त स्टंपिंग को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी तारीफ की हैं। धोनी भले ही 43 साल के हो गए हो लेकिन […]

You May Like