पूरे परिवार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत इंद्रानगर गुप्तेश्वर में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भतीजे को चिढ़ाने से मना करने पर तीन बदमाशों ने एक हलवाई और उनके बेटे-बेटी पर चाकू व ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Next Post

सफाईकर्मियों का आंदोलन: स्थायी करने, ठेका प्रथा बंद करने और 25 हजार वेतन की मांग; कल से हड़ताल

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मंगलवार को भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में भोपाल समेत अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष […]

You May Like