
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में बुलेरो की टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मोह. इस्तयाक 34 वर्ष निवासी पीली बिल्डिंग के पास बरेला चौकी गौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 6201 में बैठकर तिलहरी से गोरखपुर जा रहे थे, ई रिक्शा उसका साला साहिल मंसूरी चला रहा था, ई रिक्शा में उसकी पत्नी रूही बानो, बेटी आयत, बेटा उबेश, सास परवीन मंसूरी एवं सवारी महिला तारा बेगम बैठे थे। जब बिलहरी राजुल पार्क के सामने पहुॅचे तभी रांग साईड से आ रही बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 टीए 9053 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी ई रिक्शा मे टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ई रिक्शा छतिग्रस्त हो गया एवं पत्नी, बेटी, बेटे एवं तारा बेगम केा चोटें आयीं गई।
