
सुठालिया। स्थानीय बालकेश्वर महादेव जनकल्याण एवं उत्सव समिति के तत्वावधान में सप्तम नि: शुल्क विवाह सम्मेलन मंगलवार को पूर्ण रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ. 12 कन्याओं का विवाह यहां सम्पन्न हुआ.
स्थानीय मंडी परिसर से सभी दूल्हे की वर निकासी बेंड बाजे के साथ निकाली गई व वर- वधु का वर माला कार्यक्रम आयोजित किया गया. तोरण के बाद पूर्ण हिंदू रीति रिवाज के साथ पाणिग्रहण संस्कार कराया गया. समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अतिथियों का हार फूल मालाओं से स्वागत किया. नागरिको ने कन्याओं के पैर पूजकर नगद राशि व उपहार प्रदान किए. इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की.
नव युगलो को आशीर्वाद देने पहुंचे लोग
नव युगलों को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में नागरिक सम्मेलन स्थल पहुंचे. पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव , पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पुरूषोत्तम दांगी, मोहन पंवार भाजपा नेता रामनारायण दांगी, जगदीश पंवार, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दिलबर यादव, मानसिंह टोका, भाजपा नेता नारायण सिंह सालरियाखेडी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी , उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सोंधिया, पार्षद आकाश अग्रवाल, पदम सिंह लोधी, श्रीमती पुष्पा पंवार, माधवी सिंह परमार,सुनीता विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह सोंधिया, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, नागरिक सम्मेलन स्थल पर पहुंचे.
एक जैसी वेशभूषा में दिखे दूल्हा दुल्हन
विशाल पांडाल में एक जैसी वेशभूषा में दूल्हा-दुल्हन नजर आये. बारात में बैंड बाजे, डीजे की धुन पर बारातियों के नृत्य ने आयोजन को यादगार बना दिया. समूचे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई. पंडित नवल किशोर शर्मा, लोकेश शर्मा द्वारा पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया.
परिवार के सदस्य के विवाह की तरह करते तैयारी
आयोजन समिति अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सदस्य मुरारी पालीवाल, बबलू मिश्रा, श्याम पालीवाल, पं.उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश पालीवाल, राकेश शिवहरे, घनश्याम गुप्ता के अनुसार सभी सदस्यों के लिए यह आयोजन परिवार के किसी सदस्य के विवाह से कम नहीं रहता है, इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जाती है. जिसमें समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है.
