हंगर वीक में बच्चों को जैविक खेती व भोजन संरक्षण का कार्यक्रम

सलामतपुर: लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा द्वारा हंगर वीक के अंतर्गत फार्मर्स लायंस कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन एकीकृत शाला सलामतपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण तथा भोजन की महत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर 100 से अधिक बच्चों को जैविक खेती के लाभ, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों एवं रासायनिक मुक्त उत्पादन के महत्व की जानकारी दी गई। किसान परिवारों से जुड़े बच्चों को जीवामृत का वितरण किया गया, जिससे वे अपने घरों व खेतों में जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

बच्चों को भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश देते हुए आवश्यकता अनुसार ही भोजन लेने की सीख दी गई। डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट कोऑर्डिनेटर लायन राजेश जैन ‘प्रीत’ ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। क्लब अध्यक्ष लायन कीर्ति सक्सेना ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ लायन केतन अग्रवाल सहित शिक्षकगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Next Post

एसआईआर में 559 मतदाताओं के नाम नहीं, आपत्ति दर्ज

Sat Jan 10 , 2026
बेगमगंज: एसआईआर में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची में 559 मतदाताओं के नाम नहीं होने से उन्होंने अब अपने नाम दर्ज कराने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दावा आपत्ति प्रस्तुत की है। बेगमगंज में 291 में 159 मतदाताओं ने पेश होकर मतदाता सूची में अपना […]

You May Like