प्रेम विवाह के बाद युवती ने लगाई फांसी

इंदौर. प्रेम विवाह करने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक कल्पकामधेनु नगर में रहने वाली मोनिका पति रितेश पटेल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के समय पति रितेश घर पर मौजूद नहीं था. सूचना मिलने पर रितेश ने ही मोनिका को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मायके पक्ष ने बताया कि अप्रैल 2025 में मोनिका और रितेश ने प्रेम विवाह किया था. दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे. मोनिका का मायका खजराना क्षेत्र में है. मृतका के पिता हीरालाल ने आरोप लगाया कि शादी से पहले जब बेटी अचानक लापता हो गई थी, तब खजराना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई. कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि बेटी विजय नगर क्षेत्र में रह रही है. आरोप है कि जांच अधिकारी से कई बार बेटी से मिलवाने की गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. हीरालाल का कहना है कि ससुराल में मोनिका लगातार परेशान रहती थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जहां फैलाई थी दहशत वहीं निकाली परेड

Wed Feb 4 , 2026
इंदौर. तलवार लहराकर इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाशों की आखिरकार हेकड़ी निकल गई. जिन गलियों में घूम-घूमकर लोगों को डराया करते थे, वहीं अब पुलिस की पकड़ में ठीक से चल पाना भी इनके लिए मुश्किल हो गया. हीरानगर थाना क्षेत्र में मारपीट और खुलेआम तलवार लहराकर वीडियो वायरल […]

You May Like