भिंड में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, घर-घर जाकर बीजेपी सरकार के खिलाफ कराएंगे हस्ताक्षर

भिंड: कांग्रेस पार्टी ने भिंड शहर में बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी अब “वोट चोर गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में पहुंचकर जनसंपर्क करेगी। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तरीय समिति और सभी 39 वार्डों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया इस अभियान की कमान संभालेंगे।अभियान की जिला स्तरीय समिति में धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामप्रकाश यादव, रामहर्ष सिंह कुशवाह, मानसिंह कुशवाहा, पान सिंह सुमन, बाबूजी अरविंद बघेल, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, प्रमोद जैन डब्बू, संतोष त्रिपाठी और हलीम पठान शामिल हैं। साथ ही शहर के 39 वार्डों में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो क्रमशः वार्ड वार घर-घर जाकर अभियान को गति देंगे।

Next Post

आम लोगों की शिकायत पर पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर:शहर की सड़कों पर अव्यवस्था की शिकायत करते ही ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन से तुरंत कार्रवाई होने लगी है. ट्रैफिक हेल्पलाइन पर आई 23 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है.व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर रोजाना अलग-अलग तरह की […]

You May Like