आम लोगों की शिकायत पर पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

इंदौर:शहर की सड़कों पर अव्यवस्था की शिकायत करते ही ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन से तुरंत कार्रवाई होने लगी है. ट्रैफिक हेल्पलाइन पर आई 23 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है.व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर रोजाना अलग-अलग तरह की परेशानियां लोग दर्ज करा रहे हैं. अवैध पार्किंग, जाम, खराब सिग्नल, तेज रफ्तार गाड़ियां और कर्कश हॉर्न जैसी दिक्कतों को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं. गुरुवार को भी कई जगह पार्किंग और सिग्नल की गड़बड़ी से लोग परेशान हुए. इनमें से दर्जनभर मामलों में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चालानी कार्रवाई की.
आंकड़े क्या कहते हैं
हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से अब तक 266 शिकायतें मिली हैं. इनमें से 234 का निपटारा तुरंत किया, जबकि 32 मामलों में नगर निगम या अन्य विभागों से समन्वय जरूरी है. इनमें संकरी गलियों से यातायात बाधित होना, दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण और लेफ्ट टर्न की कमी जैसी समस्याएं शामिल हैं.

Next Post

मजदूर की मौत: ननि के सहायक यंत्री और उपयंत्री निलंबित

Sat Oct 4 , 2025
सतना : सीवर लाइन के चेंबर की सफाई करने उतरे मजदूर की मौत के मामले में घटना के सप्ताह भर बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ननि के सहायक यंत्री और उपयंत्री को निलंबित कर दिया. दोनों अभियंताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही बरतने और उचित तरीके […]

You May Like