श्योपुर-पाली हाईवे पर कार-ऑटो भिड़ंत में 9 लोग घायल

श्योपुर: श्योपुर-पाली हाईवे पर एक एर्टिगा कार और ऑटो की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। घटना रायपुरा गांव के पास हुई। ऑटो में भेला गांव के पांच लोग सवार थे। इनमें रामोतार (30), राहुल (32), उनकी पत्नी लक्ष्मी (28) और दो बच्चे चायना सायना (9) और रोहित (7) शामिल हैं।

ये सभी श्योपुर जा रहे थे। ऑटो ड्राइवर जीतेंद्र (28) सवारियों को लेकर बालापुर से श्योपुर आ रहा था।कार में तीन लोग सवार थे। इनमें इनायत (45), तबस्सुम (38) और सानिया (17) शामिल हैं। घायलों में से ऑटो ड्राइवर जीतेंद्र और तबस्सुम की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जयपुर रेफर किया गया है।

Next Post

डॉलर चढ़ा; यूरो, पाउंड और येन गिरे

Wed May 28 , 2025
मुंबई, 28 मई (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में आज मिलाजुला रुख रहा। थॉमस कुक की ओर से जारी सांकेतिक मुद्रा दरें और ट्रैवलर्स चेक खरीद और बिक्री की दरें इस प्रकार हैं : मुद्राएं……………….क्रय……………….विक्रय यूएई दिरहम………… 21.21………. 24.79 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर….50.18………..58.08 कनाडाई डॉलर……….56.38……….65.66 स्विस फ्रैंक……………..94.06………110.55 चीनी युआन…………….8.42…………13.66 यूरो……………………….88.12………102.19 स्टर्लिंग पाउंड…………105.06……..121.87 […]

You May Like