नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी शुभकामनाएं

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने देश की आज़ादी और आदिवासी धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश में आदिवासी वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि जबकि भाजपा बिरसा मुंडा की जयंती पर पखवाड़ा मना रही है, प्रधानमंत्री की ओर से आदिवासियों के लिए इस अवसर पर कोई घोषणा नहीं की गई।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर शपथ लें और बिरसा मुंडा के विचारों को जीवित रखते हुए अपने धर्म और संस्कृति का संरक्षण करें।

Next Post

सराफा बाजार क्षेत्र की डीपी में आग, देर रात मचा हड़कंप

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: सराफा के पास स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में डीपी में आग लगने से लोग अलर्ट हो गए. समय पर सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया.इंदौर के सराफा और बर्तन बाजार के बीच नागारची बाखल क्षेत्र में बीती रात एक डीपी में अचानक आग भड़क उठी. करीब रात […]

You May Like