अडीबाजी कर शराब पीने के लिए पैसे माँगने वाले फरार आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

सतना:अडीबाजी कर शराब पीने के लिए पैसे माँगने वाले फरार आरोपियों को कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है.थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक सुदीप सोनी एवं टीम द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार 2 अप्रैल को फरियादी लक्ष्मी दाहिया पिता कन्हैयालाल दाहिया उम्र 42 वर्ष निवासी टिकुरिया टोला बाईपास दुर्गा नगर वार्ड न.37 थाना कोलगवां जिला सतना ने मौखिक रिपोर्ट किया कि 01अप्रैल को मे मोहल्ले में दुर्गा नगर मंदिर से जवा को लेकर अपने मोहल्ले के सभीजनो के साथ ट्रैक्टर ट्राली, कार से भरजुना मंदिर गये हुये थे रात्रि करीबन 10 बजे समापन हुआ फिर भरजुना मंदिर से सकुशल अपने घर वापस आ रहे थे जैसे ही रात्रि समय करीबन 10.30 बजे साईडिंग पहुंचे वहीं पर समीर खान पूर्व सरपंच एवं अलीम खान दोनो निवासी साईडिंग व उसके 10-12 अन्य साथीगण आये और सभी लोगो को रोक लिये व शराब पीने के लिये एक हजार रुपये मांगने लगे, पैसा देने से मना करने पर सभी लोग मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये लाठी डंडा से मारपीट करने लगे एवं महिलाओं से अभद्रता करने लगे।

मारपीट से कई लोगों को चोटे आई है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 115(2), 119(1), 126(2), 191(2), 296(2), 324(4), 351 (3) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए मामले के दो आरोपियो को 03अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, शनिवार को मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारशुदा आरोपी – 01-कृष्ण प्रताप दाहिया उर्फ के. पी. पिता शिवकुमार दाहिया उम्र 27 वर्ष निवासी सायडिंग थाना कोलगवां जिला सतना म.प्र. 02-तेजा उर्फ तेजू उर्फ धर्मेन्द्र दाहिया पिता सुरेश दाहिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम साईडिंग थाना कोलगवां शामिल हैं

Next Post

खेत पर बना मकान गिरा, 12 वर्षीय बालिका की मौत, दो घायल

Sun Apr 5 , 2026
भिंड: मौ कस्बे के अंतर्गत ग्राम लोहारपुरा में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार खेत पर बना एक कच्चा मकान अचानक भरभरा […]

You May Like