संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की जिप्सी के आगे सड़क पर बैठा बाघ

सीधी। जिले के संजय टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान एक बाघ सड़क के बीचो-बीच बैठा दिखा। इससे पर्यटकों की जिप्सी कुछ देर के लिए रुक गई। बाघ काफी देर तक वहीं बैठा रहा, जिसके कारण जिप्सियों को पीछे हटकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ सूखी झाड़ियों से निकलकर अचानक सड़क पर आया और आराम से बैठ गया। पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के लिए यादगार रहा। मौके पर मौजूद पर्यटक राजाराम ने बताया कि यह अनुभव रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि संजय टाइगर रिजर्व में बाघों को इतने करीब से देखना सौभाग्य की बात है। यहां की हरियाली और वन्यजीवों की सहज मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करती है।

इनका कहना है-

यहां के बाघ पर्यटकों की मौजूदगी के आदी हो चुके हैं और शांत स्वभाव के हैं। वे अक्सर जिप्सियों के पास से गुजरते हैं और हमला नहीं करते। उन्होंने पर्यटकों से सतर्कता बरतने, छेड़छाड़ न करने, शोर न मचाने और चुपचाप बाघों को देखकर आगे बढ़ने की अपील की, ताकि बाघों और पर्यटकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

राजेश कन्ना टी, डीएफओ संजय टाईगर रिजर्व सीधी

Next Post

श्री राम जन्म महोत्सव: 63 वे वर्ष में होगा ऐतिहासिक आयोजन

Sun Feb 8 , 2026
इटारसी। नर्मदांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में 63वें वर्ष में श्री रामजन्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने व्यवस्थाओं और रूपरेखा को लेकर एक बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में हुई। आयोजन अंतर्गत समिति द्वारा 1963 से प्रतिवर्ष श्री रामकथा […]

You May Like