विमान के रनवे पर फंसने के बाद 7 लोगों को निकाला गया

जकार्ता, 08 मार्च (वार्ता) बाली के आई गुस्ती नगुराह राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह एयरफास्ट विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद उसमें सवार सात यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हवाई अड्डे के प्रबंधक ने स्थानीय मीडिया को यह जानकारी दी।

पश्चिमी सुंबावा के बेनेटे से उड़ान भरने वाले इस विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:26 बजे हवाई अड्डे पर उतरते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

हवाई अड्डे के महाप्रबंधक अहमद सयाउगी शाहब ने कहा कि विमान रनवे पर फंस गया जिसके कारण सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। निकासी की सुविधा और आवश्यक निरीक्षण करने के लिए रनवे को लगभग दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

शाहब ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि रनवे पर कोई बाहरी वस्तु न रह जाए, जो उड़ान की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।” हवाई अड्डे के अनुसार इस घटना के कारण 10 प्रस्थान करने वाली उड़ानें विलंबित हुईं और 21 आने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं।

Next Post

ट्रम्प ने क्रिप्टो उद्योग के लिए नीतिगत समर्थन का लिया संकल्प

Sat Mar 8 , 2025
वाशिंगटन, 08 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक में क्रिप्टोकरेंसी उद्योग और अन्य डिजिटल परिसंपत्तियों को नीतिगत समर्थन देने का संकल्प लिया। श्री ट्रम्प ने अपनी तरह के पहले डिजिटल एसेट्स शिखर सम्मेलन में उद्योग के अनुकूल कानून और लचीले विनियमन के […]

You May Like