छत पर जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर। अधारताल पुलिस ने एक घर की छत पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और हजारों रुपये की नकदी बरामद की है।

थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि नबाम्बे स्कूल के पास कटरा स्थित मकबूल के घर की छत पर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे जुआरी ईशा खान, इब्राहिम मंसूरी, शेख अशफाक, शेख मुस्ताक, शेख अलीम, मोह. सलमान, रहीश अहमद, मोह. सलमान, रमजान खान, गुलाम वारिस और घर के मालिक मकबूल खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास और फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं 12,700 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Post

कतर के बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमले, गैस उत्पादन पहले ही हो चुका है प्रभावित

Tue Mar 10 , 2026
दोहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने आरोप लगाया है कि ईरान लगातार उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को कहा कि ईरान द्वारा नागरिक ढांचे पर हमले रुकने के बजाय अभी भी जारी […]

You May Like