कतर के बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमले, गैस उत्पादन पहले ही हो चुका है प्रभावित

दोहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने आरोप लगाया है कि ईरान लगातार उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को कहा कि ईरान द्वारा नागरिक ढांचे पर हमले रुकने के बजाय अभी भी जारी हैं।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले ईरानी ड्रोन हमलों के कारण कतर में गैस उत्पादन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था, जिससे ऊर्जा क्षेत्र पर असर पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार मौजूदा हमलों में भी नागरिक और जरूरी ढांचों को ही निशाना बनाया जा रहा है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन-किन ठिकानों को नुकसान पहुंचा है।

माजिद अल-अंसारी ने कहा कि कतर इन हमलों को किसी भी तरह से उचित नहीं मानता और ईरान द्वारा दी जा रही दलीलों को सिरे से खारिज करता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को रोकने की अपील भी की।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों को लेकर चिंता भी गहराती जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया नर्मदा जल लेकर पहुँचे मंदिर

Tue Mar 10 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु की चौथी नर्मदा सेवा परिक्रमा के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की […]

You May Like