सीएम डॉ यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया नर्मदा जल लेकर पहुँचे मंदिर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा गुरु की चौथी नर्मदा सेवा परिक्रमा के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, होटल-रेस्त्रां की गैस जरूरतों पर समिति करेगी फैसला

Tue Mar 10 , 2026
नई दिल्ली। देश में एलपीजी की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। होटल, रेस्त्रां और अन्य गैर-घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों की समीक्षा के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसके समक्ष […]

You May Like