अमृत भारत स्टेशन: शिवराज ने गंजबासोदा रेलवे स्टेशन पर काम की प्रगति का जायजा लिया

भोपाल।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गंजबासोदा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों का मुआयना किया. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर जारी पुनर्विकास कार्यों की प्रगति को लेकर शिवराज ने जानकारी भी ली. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन संरचनाओं तथा आधुनिकीकृत यात्री प्रतीक्षालयों की स्थिति का जायज़ा लिया.

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यात्रियों के हित में कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेशन का पुनर्विकास कार्य न केवल सुविधाजनक बल्कि सौंदर्यात्मक रूप से भी प्रभावशाली होना चाहिए ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके. साथ ही, उन्होंने स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं दिव्यांगजन अनुकूल बनाने के निर्देश दिए.

चौहान ने निर्माण कार्यों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत गंजबासोदा स्टेशन का कायाकल्प होने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यों की प्रगति में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध रूप से निर्माण पूर्ण किया जाए. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विदिशा लखन पटेल, विधायक गंजबासोदा हरी सिंह रघुवंशी, विधायक विदिशा भूपेश टंडन, विधायक कुरवाई हरी सप्रे सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं रेलवे की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया उपस्थित रहे.

Next Post

राहुल फोटो विवाद मामले में हैदराबाद , कर्नाटक में रिपोर्ट दर्ज

Sun Jul 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाने के खिलाफ कर्नाटक और हैदराबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष जे शिव चरण रेड्डी ने हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस […]

You May Like