धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा जी का जन्मदिन

खुरई। देव उठनी एकादशी के अवसर पर खुरई के किला प्रांगण में श्याम भक्तों ने हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान पूरे प्रांगण को दीपों की रोशनी से जगमगाया गया और भक्तों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर वातावरण को भक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम में श्याम भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए नाच-गाकर बाबा का जयकारा लगाया। “श्याम तेरी भक्ति ने दीवाना बना दिया” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। जन्मदिन के अवसर पर श्याम बाबा की झांकी सजाई गई और प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

Next Post

विश्व बंधुत्व का पावन संदेश लेकर निकला भव्य नगर कीर्तन 

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। नगर के ख्यात बैंड दल जोशीले अंदाज में गुरुनानक देव की इलाही गुरुवाणी नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार, जो श्रद्धा कर सिमदे गुरु पार उतारनहार जैसी मनमोहक धुन गुंजा रहे थे तो दूसरी तरफ श्रद्धालुओं के कीर्तन जत्थों में शामिल आबाल वृद्ध नर नारी, सतगुरू नानक […]

You May Like