विश्व बंधुत्व का पावन संदेश लेकर निकला भव्य नगर कीर्तन 

जबलपुर। नगर के ख्यात बैंड दल जोशीले अंदाज में गुरुनानक देव की इलाही गुरुवाणी नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार, जो श्रद्धा कर सिमदे गुरु पार उतारनहार जैसी मनमोहक धुन गुंजा रहे थे तो दूसरी तरफ श्रद्धालुओं के कीर्तन जत्थों में शामिल आबाल वृद्ध नर नारी, सतगुरू नानक परगटिया, मिटी धुंध जग चानन होआ जैसी यश अर्चन से भरपूर गुरुवाणी का आत्म मुग्ध गायन करते हुए दृष्टव्य थे। यह अनूठा अवसर था नगर कीर्तन का। अपनी पद यात्राओं से इंसानी भाईचारा, विश्व बंधुत्व, समरसता, और विश्व शांति का इलाही पैगाम देकर  समग्र विश्व में भारतीय अध्यात्म की अलख जगाने वाले जगतगुरू नानक देव जी के 556 वें प्रकाशोत्सव गुरुपर्व के अवसर पर नगर के सिख समाज द्वारा सामूहिक तौर पर सिविक सेंटर स्थित माता गुजरी महाविद्यालय मैदान से बहुरंगी, भव्य और प्रेरक नगर कीर्तन निकाला गया।

Next Post

ऑल सोल्स डे पर दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना सभा आयोजित

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। रविवार को सूरज नगर स्थित चर्च परिसर में ऑल सोल्स डे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीप प्रज्वलित किए और सामूहिक प्रार्थनाएं कीं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष मिस्सा प्रार्थना से हुई, जिसमें बड़ी […]

You May Like