ऑल सोल्स डे पर दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना सभा आयोजित

भोपाल। रविवार को सूरज नगर स्थित चर्च परिसर में ऑल सोल्स डे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीप प्रज्वलित किए और सामूहिक प्रार्थनाएं कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष मिस्सा प्रार्थना से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ऑल सोल्स डे हमें यह स्मरण कराता है कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि आत्मा की नई यात्रा का आरंभ है। सभी ने अपने स्वजनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंत में कब्रिस्तान जाकर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि दी।

Next Post

चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। बजरिया थाना पुलिस ने डीजे वाहन पर से दो एमप्लीफायर मशीन चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी गया 5 लाख रूपए का मशरुका जप्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. शातिर चोरों ने 3.5 लाख की मशीन को […]

You May Like

मनोरंजन