देश की एकता और अखण्डता के लिए सरदार पटेल सदियों तक रहेंगे याद

सीहोर।भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा के विशेष आतिथ्य में मनाई गई. इस मौके पर ओम वर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की अखंडता एवं एकता के लिए सरदार पटेल जी का योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा.

जिला अध्रूयक्ष राजीव गुजराती ने श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को याद करते हुए कहा कि शक्ति, संकल्प और सशक्त नेतृत्व की मिसाल रहीं इंदिरा गांधी जी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, सीताराम भारती, ओम राठौर, दिनेश भैरवे, मारूति राव, राजेश भूरा यादव, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, मुनव्वर मामू, घनश्याम यादव, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल, रामायण प्रसाद शुक्ला, योगेन्द्र, मांगीलाल टिमरई, प्रेम नारायण परमार, केके रिछारिया, तुलसी, राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, ममता शर्मा, पूरन मालवीय, ब्रजेश पाटीदार, गजराज, दीपिका शर्मा ओम सोनी आदि मौजूद थे.

Next Post

केजरीवाल के बंगला प्रेम की कहानी खुलने पर आप के नेता देते हैं तर्कहीन बयानः सचदेवा

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बंगला के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा है कि जब भी श्री केजरीवाल के बंगला प्रेम की कहानी खुलती है, तो आप के […]

You May Like