वृद्ध महिला के गले में झपट्टामार सोने की चेन लूटी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत गली नम्बर 8 में लुटेरों ने ग्रीन सिटी जैन मंदिर दर्शन करने जा रहीं वृद्ध महिला के गले में झपट्टामार कर सोने की चेन लूट ली।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती मालती जैन 64 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी पानी की टंकी के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले की अरूणा भारिल के साथ पैदल अपने घर से ग्रीन सिटी जैन मंदिर दर्शन करने जा रही थी।

जैसे ही गली नम्बर 8 में पहॅुची तभी पीछे से 2 अज्ञात लड़के मोटर सायकल से आये और गाड़ी धीरे करके उसके पास पास चलने लगे तथा पीछे बैठे लड़के ने उसके गले में पहनी हुयी सोने की चैन छीन ली। दोनों मोटर सायकल से भाग गये। दोनों की उम्र लगभग 20-25 वर्ष होगी।

Next Post

गल्ला व्यापारी के घर लाखों की डकैती का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश

Sun Jun 8 , 2025
बैतूल: आमला थाना क्षेत्र में 21-22 मई की दरम्यानी रात गल्ला व्यापारी के घर हुई डकैती की गुत्थी को बैतूल पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नकद और […]

You May Like