विधायक बाबू जंडेल की भूख हड़ताल का चौथा दिन, पटेल चौक पर 14 दिन से किसानों का जमावड़ा

श्योपुर: किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना पटेल चौक पर 14वें दिन भी जारी रहा। विधायक बाबू जंडेल की भूख हड़ताल आज चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान धरना स्थल पर मौजूद हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी ने बताया कि जिले में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा अब तक पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फौजी ने कहा कि कांग्रेस पिछले 14 दिनों से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन कर रही है, लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी चर्चा के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है। यदि प्रशासन लिखित में यह आश्वासन देता है कि 24 घंटे के भीतर किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, तो कांग्रेस धरना समाप्त करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं और ऐसे में प्रशासन की चुप्पी चिंता का विषय है। धरना स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनके अनुसार, खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन किसान अभी भी राहत का इंतजार कर रहे हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Next Post

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ और संगठन प्रभारी अभय यादव भिंड पहुंचे

Fri Nov 21 , 2025
भिंड: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप यादव आज पहली दफा भिंड पहुंचे हैं दोनों नेता यहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान की समीक्षा करने आए हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत नए मतदाताओं, 18 प्लस युवाओं, महिलाओं […]

You May Like