भिंड: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप यादव आज पहली दफा भिंड पहुंचे हैं दोनों नेता यहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान की समीक्षा करने आए हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत नए मतदाताओं, 18 प्लस युवाओं, महिलाओं और समर्थक समाज के लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। इसी को लेकर भिंड में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन, आर्य नगर में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया कर रहे हैं।
इसमें सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बीएल-1 तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।संभागीय प्रभारी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुरैना से भिंड पहुंचे और समीक्षा बैठक के बाद शाम 4:30 बजे टीकमगढ़ के लिए रवाना होंगे।
