जर्जर शाला भवनों तथा कक्षाओं को सात दिनों में गिराएं

रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी तथा सभी बीईओ और बीआरसी स्कूल भवनों के संबंध में तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें. किसी भी जर्जर भवन और कक्ष में कक्षाएं संचालित न करें. जिले में चिन्हित 71 जर्जर भवनों की शालाएं तत्काल वैकल्पिक स्थानों में स्थानांतरित करके उनका नियमित संचालन कराएं. इसके लिए आसपास उपलब्ध अन्य शासकीय भवनों तथा ग्राम पंचायतों की परिसम्पत्तियों का उपयोग करें. रिक्त जर्जर भवनों और कमरों को सात दिवस में डिसमेंटल करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें. कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुभाग में 21 जून को दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित कर जर्जर शाला भवनों और कमरों को ध्वस्त करने संबंधी आदेश पारित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि सभी बीईओ और बीआरसी जर्जर शाला भवनों के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन करके सात दिवस में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें.

Next Post

दीक्षांत समारोह: मानवीय मूल्यों और राष्ट्रसेवा का संकल्प

Fri Jun 20 , 2025
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं कुलाधिपति कन्हैयालाल बेरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी.लिट् […]

You May Like

मनोरंजन