ऊर्जा मंत्री ने किया एमपी ट्रांसको के 132 केवी भिण्ड सब स्टेशन का औचक निरीक्षण निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने दिये निर्देश

भिण्ड :ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भिण्ड जिले के आईटीआई स्थित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 केवी सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली, सबस्टेशन में वर्तमान लोड की स्थिति, कंट्रोल रूम के पैनल, बैटरी सेट के साथ स्विच यार्ड में उपकरणों का निरीक्षण कर सबस्टेशन के मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने मई माह एवं इसके पूर्व हुई ट्रिपिंग के एंट्री रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवरोध के कारण को समझकर हल निकालें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अवरोध की जानकारी दें, किस कारण से विद्युत अवरोध हुआ है, इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपलोड करें और मुझे, विधायक और जिला अध्यक्ष को टैग करें।
निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने रात्रि में तेज आंधी के कारण आईटीआई रोड़ पर पेड़ गिर जाने से टूटी विद्युत केबल का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द केबल को बदलकर लाइन चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहने को कहा। साथ दो दिन के लिए अतिरिक्त टीम लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मुख्य महाप्रबंधक म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर संभाग विनोद कटारे, महाप्रबंधक भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

​कृषि यंत्रों और ड्रोन्स का जे-फार्म ऐप पर होगा पंजीयन, मिलेंगी डिजिटल सेवाएं

Sat May 30 , 2026
भोपाल। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कृषि क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल सेवाओं और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया. बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, नरवाई प्रबंधन, कृषि यंत्रों के पंजीयन, एग्री-स्टैक […]

You May Like