दी ऑक्सफोर्ड स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह मनाया

सीहोर। स्थानीय दी ऑक्सफोर्ड हासे स्कूल में कक्षा यूकेजी से पहली कक्षा में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए भव्य किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व छात्र डॉ. करण सोनी, विशिष्ट अतिथि पत्रकार जुगल किशोर पटेल, संस्था अध्यक्ष जॉली कुरियन तथा प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया.बच्चों ने नृत्य, गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया. मुख्य अतिथि डॉ. करण सोनी एवं संस्था अध्यक्ष जॉली कुरियन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढऩे और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह रहा, जिसमें बच्चों को पारंपरिक कैप और गाउन पहनाकर मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने कैप हवा में उछालकर अपनी खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका साक्षी गोगिया द्वारा किया गया.

 

Next Post

सामूहिक विवाह में सजी सामाजिक समरसता, सैकड़ों जोड़े पवित्र बंधन में बंधे

Mon Apr 20 , 2026
उज्जैन: अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के पावन संयोग पर उज्जैन में आस्था, विकास और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन के साथ शहर में जहां एक ओर धार्मिक भावनाएं गूंजती रहीं, वहीं दूसरी ओर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को नई गति […]

You May Like